देहरादून ,
विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान को निर्धारित किया गया है और मानसून सत्र के चलते हुए विभिन्न संगठनों के धरना एवं प्रदर्शन को देखते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया है। यहां यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात , कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है और प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कालोनी बैरियर विधान सभा तिराहा बैरियर लगाये जायेंगे। इस अवसर पर यातायात पुलिस ने बताया कि सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चैक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। रिस्पना क्षेत्र में यातायात का अधिक दबाव होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा। यातायात पुलिस के अनुसार देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी, चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चैक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे। धर्मपुर चैक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चैकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा। यातायात पुलिस के अनुसार मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा । मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनांे को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाई चैकी होते हुए धर्मपुर, ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा और प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जाएंगे।