सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

देहरादून ,

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान’ कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण 108 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

सीएम धामी ने इस अवसर पर राज्य के 2871 विद्यालयों में मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय को दो गैस सिलेण्डर और एक चूल्हा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में लागू हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से राज्य में शिक्षा के स्तर में अभूतपूर्व सुधार आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *