झांकियों के साथ निकली श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
देहरादून ,

श्री टपकेश्वर महादेव द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले। इस दौरान भव्य शिव बारात के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। इस अवसर पर शोभायात्रा में शिव बारात, मथुरा वृंदावन, मेरठ और अन्य शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से सुबह 11 बजे आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंतों ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं दूसरी ओर यहां यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चैक, झंडा बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिन्दाल पुल, कैण्ट क्षेत्र डाकरा बाजार, गढ़ी कैण्ट चैक होते हुए टपकेश्वर बाजार मन्दिर से मंदिर पहंुचकर समाप्त होगी। यातायात पुलिस के अनुसार समय 10 बजे से 02.00 बजे तक सहारनपुर चैक से मातावाला बाग ,प्रिंस चैक से शिवाजी धर्मशाला तक यातायात के दबाव के दृष्टिगत निरंजनपुर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला चैक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा इन मार्गो का प्रयोग नहीं कर अन्य वैकल्पिक मार्गो जीएमएस रोड, हरिद्वार बाय पास रोड, धर्मपुर क्षेत्र का प्रयोग किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *