बेहोश कांवड़िये को पुलिस ने एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल – uttarakhandawaaz.in

बेहोश कांवड़िये को पुलिस ने एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल

हरिद्वार ,

कांवड़ मेले में तैनात पुलिस ने सूचना पर मंगलौर नहर पुल के समीप बेहोश पड़े कांवड़िये को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल मंगलौर में भर्ती करते हुए मामले से उसके परिजनों को अवगत कराया गया है। बताते चले कि मंगलौर नहर पुल के समीप स्थित पुलिस सहायता केंद्र द्वारा अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी को सूचना मिली कि पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर ताशीपुर की ओर सड़क किनारे एक कांवड़ियां बेहोश पड़ा है, जोकि उल्टियां कर रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा को साकार करते हुए तत्काल सूचना पर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी, कांस्टेबल धनराज सिंह के साथ एंबुलेंस लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर काफी कांवड़िये एकत्रित थी, उनको शांत करते हुए उक्त बेहोश कांवड़ियां को उठाकर एंबुलेंस में रखवा कर राजकीय अस्पताल मंगलौर भिजवाया गया। पुलिस ने कांवड़िये के परिजनों को फोन कर मामले से अवगत कराया गया। कांवड़िये को होश में आने पर उसने अपना नाम राहुल रोहिला पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नागलोई दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष बताया है। हरिद्वार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर राहुल को अति शीघ्र अस्पताल भिजवाने पर हरिद्वार पुलिस का कांवड़ियों ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *