मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जीते – uttarakhandawaaz.in

मंगलौर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जीते

हरिद्वार ,

हरिद्वार की मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को शिकस्त देकर 449 मतों के अन्तर से जीत हासिल की है। जबकि बसपा प्रत्याशी उवेदुर्र रहमान द्धमोंटीऋ तीसरे स्थान पर रहे। मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को 31,710 मत पड़े, तो वही भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 31,261 मत डले। जबकि बसपा प्रत्याशी उवेदुर्र रहमान को 19,552 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। मंगलौर चुनाव में कांग्रेसी की जीत होने पर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल हैं जबकि भाजपा में मायूसी छाई हुई है। उपचुनाव में कांग्रेसी की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का कहना हैं कि देश में मुहब्बत की दुकान चल पड़ी है और नफरत की दुकानें बंद होना शुरू हो गयी है। उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेसी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने मंगलौर की जनता का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *