अन्तरराज्यीय चेन चोर गिरोह की फरार महिला सदस्य आगरा से गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

अन्तरराज्यीय चेन चोर गिरोह की फरार महिला सदस्य आगरा से गिरफ्तार

गिरोह की एक सदस्या को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी जेल
भागवत कथा व भीडभाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को बनाती थी शिकार
हरिद्वार ,

ज्वालापुर पुलिस ने अन्तरराज्यीय चेन चोर गिरोह की सक्रिय सदस्या को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। जबकि उसकी एक महिला साथी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चेन चोर गिरोह की महिला सदस्यां भागवत कथा और भीडभाड़ वाले जगहों पर महिलाओं के बीच शामिल होकर चेन चोरी की घटना को अंजाम देती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सत्येंद्र कुमार चैहान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना बहादराबाद हरिद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात महिलाओं द्वारा 03 मई 24 को मोती मंडप महल रेलवे रोड ज्वालापुर से उसकी पत्नी के गले से सोने की गणेश जी के लाकेट वाली सोने की चेन चोरी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए एक संदिग्धा में महिला की पहचान करते हुए 04 मई 24 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध महिला ने अपना नाम अर्पिता पुत्री नरेश कुमार निवासी विष्णु कॉलोनी नागला थाना शाहपुर आगरा बताते हुए अपने महिला साथी के साथ मिलकर चेन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी युवती ने अपनी फरार साथी महिला की पूरी जानकारी पुलिस से साझा की। पुलिस ने युवती के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार दूसरी आरोपी महिला की तलाश शुरू करते हुए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। लेकिन फरार महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को फरार महिला के सम्बंधा में अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस टीम ने आगरा से फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम विजेता पत्नी धीरेर्न ऊ विक्की निवासी नगला खुसाली थाना शाहगज जनपद आगरा उत्तर प्रदेश बताते हुए ज्वालापुर में चेन चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंघित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *