कार सवार तस्कर भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरूवार की शाम को क्षेत्र से नहर पटरी से गश्त के दौरान कार सवार एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में चरस, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने नहर पटरी से बताये गये नम्बर कार को रोक कर तलाशी ली गयी। पुलिस ने कार से 1.235 किलो ग्राम अवैध चरस, इलैक्ट्रॉनिक तराजू समेत तस्करी में इस्तेमाल कार बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला कचहरी सराय जलालाबाद नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पुरोला उत्तरकाशी उत्तराखंड बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *