एक के बाद एक दूसरे दिन भी सिलेंडर चोरी से क्षेत्र में हड़कंप
हरिद्वार ,
कोतवाली नगर क्षेत्र खड़खड़ी में इन दिनों घरों से घरेलु गैस सिलेण्डर चोरों का आंतक बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नीले रंग की शर्ट पहने चोर मौका पाकर घरों में घुसकर रसोई से गैस सिलेण्डर चोरी कर ले जाने की घटनाएं लगातार देखी जा रही है। घटना के आसपास के लोग सोचते हैं कि यह गैस का डिलीवरी बॉय है। ऐसा ही वाक्या आज सुबह कुंज गली निवासी ललित कपिल के घर पर हुआ। बताया जा रहा हैं कि परिवार के लोग छत पर थे और गेट आमतौर पर खुला हुआ था। इसी दौरान इसी बात का फायदा उठाकर सिलेंडर चोर रसोई से रेगुलेटर खोलकर गैस सिलेंडर उठाकर ले गया। इससे एक दिन भी इसी गली में नमिता के यहां पर गैस सिलेंडर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन महिला मौके पर पहुंच गयी और उसके विरोधा करने पर चोर सिलेण्डर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा हैं कि घरों से गैस सिलेण्डर चोरी की वारदात ओर भी हो चुकी है। सिलेण्डर चोर कुंज गली निवासी कृष्ण कांत के यहां से भी सिलेण्डर चोरी कर ले जा चुके है। घरों से गैस सिलेण्डर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। भाजपा नेता विशाल मूर्ति भट्ट का कहना है कि इस मोहल्ले में नशाखोरी वाले बाहरी लोग भटकते रहते हैं और वे नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर रोक लगाने की भी मांग की है। दिनदहाड़े लगातार हो रही घरों से गैस सिलेण्डर की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे कर दिये है। पीड़ित लोगों ने खडखड़ी चैकी पुलिस ने घटना की शिकायत करते हुए चोर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।