अशोक हत्याकांड में फरार चल रहे तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

रूडकी ,

रूडकी के लक्सर कोतवाली पुलिस ने अशोक हत्या कांड में फरार चल तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मर्तक से लूटी गई एक लाइसेंसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वही एसपी देहात स्वप्न किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती दो जुलाई को लक्सर के बहादरपुर गांव में अशोक सैनी नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर हरिद्वार एसएसपी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ घटना के खुलासे के निर्देश लक्सर पुलिस को दिये थे। उन्होंने बताया उसी क्रम में लक्सर इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के नेतृत्व में गठित पुलिस की ने फरार चल रहे तीन आरोपी कंवरपाल उर्फ भूरा, राजीव और अजय को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हत्या में शामिल दो आरोपी गुरमीत और अमरीश को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मृतक से लूटी गई पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं तीनो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *