डोईवाला ,
थाना डोईवाला पर दिनांक 20.08.2023 को बिनोद सिंह रौथाण पुत्र मंगल सिंह निवासी सैनिक कालोनी लेन नं0-3 बालावाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 19/8/23 को लगभग शाम के 5 बजे वादी की माता जी जो घर से मियावाला से हर्रावाला की ओर घूमने निकली थी, तभी रास्ते मे 02 अज्ञात मो0सा0 व्यक्तियो द्वारा वादी की माता जी की गले से चैन छीनकर ले गये है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला द्वार पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप दिनांक 26.08.23 समय-19:35 बजे गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर देहरादून से अभियुक्त साजमान कुरैशी तथा कामराम कुरैशी से वादी की माता की चेन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
दोनो अभि0गण एक ही गांव के निवासी है व दोनो ही मजदूरी/बिल्डिग तोडने का काम करते है, हम दोनो को देहरादून शहर की चप्पे – चप्पे की जानकारी है, हम दोनो को पारिवारिक स्थिति के कारण पैसो की जरूरत थी, हमने योजना बनायी की शाम के समय तथा भीड भाड से बचकर किसी महिला की चैन छीन कर अच्छा मोटा पैसा मिल जायेगा। हमने दिनांक 19-08-23 को मो0 सा0 NS 200 पल्सर से हम दोनो रिस्पना से होकर जब मियावाला फ्लाई ओवर से ढाल पर उत्तर रहे थे तो सर्विस रोड पर हमे कुछ महिलाये पैदल-पैदल जाते दिखायी दी थी तो हम दोनो ने मोटर साईकिल को मैन रोड से नीचे उतार कर इनका पीछा करने लगे इनमें से एक महिला काफी बुर्जुग दिखी तथा उसके गले में सोने की चेन थी, कुछ दूरी पर चल कर ये महिलाये दाहिनी और एक गली में मुड गयी तेज बारिश व अंधेरा होने वाला था तो ये बुर्जुग महिला अन्य महिलाओ से पीछे रह गयी थी, और हम दोनो ने मौका देखकर मो0सा0 को इसके पास रोका तथा कामराम नीचे उतरा और महिला को धक्का देकर जोर से उसके गले से चेन छिनकर लाया जब वह बुर्जुग महिला चिलाने लगी तो मैने मो0 सा0 को तेजी से मोडकर वहाँ से भाग कर वापस आ गये थे।
*बरामदगी*
(1) एक पिली धातु(सोने) की चेन
(2) घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल NS-200 पल्सर सं0- UP14BS-9602
*विवरण अभियुक्त*
(1) साजमान कुरैशी उर्फ चुन्नू पुत्र गुफरान अहमद निवासी वर्तमान पता गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर जनपद देहरादून स्थायी पता मौहल्ला खालापार मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र- 18 वर्ष
(2) कामराम कुरैशी पुत्र स्व0 इनाम कुरैशी निवासी वर्तमान पता गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर जनपद देहरादून उम्र- 25 वर्ष