मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में भाजपा के लिए इस बार भी अंगूर खट्टे ही रहेंगे : राजीव महर्षि

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेताओं ने मंगलौर क्षेत्र में कैम्प किया और लोगों से अधिकतम संवाद कर पार्टी की स्थिति मजबूत की है। मतदाताओं के रुख से स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज होगी।

महर्षि ने कहा कि इसी तरह बदरीनाथ सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला आसानी से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पार्टी के तमाम नेताओं ने बदरीनाथ क्षेत्र का सघन दौरा कर भाजपा की कलई खोलने का बखूबी काम किया है।तमाम वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल नामांकन के दिन से ही बदरीनाथ क्षेत्र में डटे हुए हैं और लोगों में उनके प्रति अथाह उत्साह दिखा है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस दोनों सीटें जीत कर भाजपा को उसकी जगह दिखाने जा रही है और उसके साथ ही प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *