सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्य धाम से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा – uttarakhandawaaz.in

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्य धाम से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून ,

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को व्यापक स्तर पर निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा कि सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस अवसर पर बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *