सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में
देहरादून ,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लगी है जिसके तहत नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा।
विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका।
खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे मिलेगा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।
2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।
-प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।
-जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।
– पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा
-118 हजार पॉली हाउस बनने हैं। 100 कि बजाय अब 50 वर्ग मीटर में भी बन सकेगा। संख्या 21398 तक बढ़ा दी गई है। लागत उतनी ही रहेगी।
लोक सेवा आयोग की नियमावली में होगा संशोधन
अध्यक्ष व सदस्य में बदलाव, आधे सदस्य ऐसे होंगे जो केंद्र या राज्य में क श्रेणी के पद वाले हों
समिति बनेगी चयन की। तीन नाम देगी।
आयोग में आने वाले सदस्यों को पद से त्यागपत्र देना होगा।