देहरादून ,
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती आग लगने के कारण यहां 70 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। इससे झोंपड़ियों में रहने वाले श्रमिकों के 73 परिवारों के 250 सदस्य प्रभावित हुए लोगो को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोंवाला में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को संगठन द्वारा जूते दिए गये जिससे सभी खुश दिखाई दिये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने की। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी वैभव गोयल ने कहा कि सेवा परमो धर्म संगठन द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों की हर तरीके से यह संगठन सहायता करता है और हर समस्या में सबसे आगे अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वह संगठन चला रहे सभी पदाधिकारियों को और सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी तरह जन सेवा में अग्रसर रहे और जन सेवा करता रहे। इस अवसर पर छात्राओं को खाद्य सामग्री भी दी और वह इसके लिए वैभव गोयल का धन्यवाद करते है कि वह भी हमारे साथ मिलकर इसमे अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, स्कूल की शिक्षिका इंदु बहुगुणा और बस्ती से प्रभावित लोग मौजूद रहे।