रुद्रप्रयाग ,
जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरने से एक की मौत हो गई जबकि घायलों को एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहंुचाया। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर लिया। यहां देर रात्रि 10.30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एसडीआरए। को बताया गया कि तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एसआई धर्मेंद्र पंवार के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। इस दौरान ट्रक यूके14सीए-5030 में तीन लोग सवार थे जिनमे से दो घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति ट्रक में ही था। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वाहन में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि घायलों में विशाल पुत्र गगन, 18 वर्ष, निवासी पीपलकोटी, चमोली और सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, 21 वर्ष, निवासी नारायण बगड़ चमोली है जबकि मृतक का नाम सूरज है।