चोरी की बाइक को बेचने के लिए जाते चोर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

चोरी की बाइक को बेचने के लिए जाते चोर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई बाइक को बेचने के लिए ले जाते वक्त पुलिस ने चैकिंग के दौरान आरोपी को बाइक समेत दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बाइक सिडकुल क्षेत्र से एक कम्पनी के बाहर से चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि जुबेर खान पुत्र रईस निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने 22 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सिडकुल स्थित सिमरा कम्पनी के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस शुक्रवार की शाम को महेन्द्र चैक पर वाहन चैकिंग अभियान में थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार पुलिस की चैकिंग को देखकर वापस भागने लगा। जिस पर शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने जब बाइक सवार से भागने का कारण जाना तो उसने खुलासा किया कि उसके पास बाइक चोरी की है। जिसने 22 अप्रैल को सिमरा कम्पनी के बाहर से चोरी की थी। बाइकद की पहचान छुपाने के इरादे से उसने नम्बर प्लेट उखाड़ कर फैंक दी। चोरी की बाइक को आज वह बेचने के लिए जा रहा था, तभी पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुजसीम ऊर्फ राज पुत्र यासीन निवासी ग्राम मुडाहारिस सिथौली शाहजहांपुर यूपी हाल ग्राम रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *