लोक सभा निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न हेतु एसएसपी देहरादून ने स्वयं सम्भाला मोर्चा

निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर किया जा रहा क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा के संबंध में लगातार दिये जा रहे आवश्यक निर्देश

मतदान प्रक्रिया की लगातार की जा रही है माॅनीटरिंग

एसएसपी देहरादून की आम जनमानस से अपील, निर्भीक व निष्पक्ष होकर करें अपने मताधिकारों का  प्रयोग

देहरादून ,

मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहात क्षेत्र में सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर क्षेत्र में स्थित दुरस्त क्रिटिकल मतदान केन्द्रो तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर वहाँ चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा ड्यूटीरत समस्त अधीनस्थों से मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में अपडेट लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर आमजनमानस से वार्ता कर उन्हें निष्पक्ष एंव निर्भीक रूप से निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए अपने मताधिकारो का प्रयोग करने हेतु प्रेरित/जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *