म व जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीडीएमएस कंट्रोल रूम की देखी व्यवस्थाएं

फस्र्ट टाईम मतदान करने लाये युवाओं व बुर्जुग मतदाताओं से किया संवाद
डीएम ने वृद्ध मतदाता के साथ किया संवाद, मतदान के लिए जताया आभार
देहरादून ,

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दून यूनिवर्सिटी देहरादून में बनाए गए पीडीएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर देखी और व्यवस्था अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने फस्र्ट टाईम मतदान करने आये युवक व युवतियों से संवाद किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने फस्र्ट टाइम वोटर्स के साथ बातचीत और संवाद किया और इस दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने नव मतदाता को बधाई व शुभकामनायें दी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने एसजीएन गल्र्स पब्लिक स्कूल रेसकॉर्स देहरादून में वृद्ध मतदाता के साथ संवाद किया और मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रावाला में पोलिंग बूथ के निरीक्षण किया और पीठासीन अधिकारियों को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारीध् जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने 80़ वोटर्स के साथ संवाद किया। इस अवसर पर नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी अनूसूया प्रसाद घिल्डियाल (91 वर्षीय) ने वार्ड नंबर 56 के सेंट एनीज स्कूल में पोते संग पंहुचकर मतदान किया, वहीं जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने उनका आभार व्यक्त कर शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *