कई मतदान केन्द्रों में उमड़ी मतदाताओं की भीड़, कहीं नदारद
देहरादून ,
टिहरी व हरिद्वार लोकसभा के लिए राजधानी व आसपास के क्षेत्रों के कई मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड पड़ी और कई मतदान केन्द्रों पर मतदाता कम संख्या में दिखाई और कई जगहों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदाता नदारद दिखाई दिये और इससे राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के चेहरे पर मायूसी छायी रही। कई मतदान केन्द्रों में सुबह से ही लंबी लंबी लाईने लग गई थी। वहीं सभी प्रत्याशियों के बस्ते मतदान केन्द्रों के पास दिखाई दिये और पार्टी कार्यकर्ता वहां पर लोगों की पर्चियां काटते हुए नजर आये। यहां राजपुर रोड़, डोभालवाला स्थित राजकीय इंटर कालेज, सेंट एग्नेस इंटर कालेज, सोफिया स्कूल, लिटिल ऐंजिल स्कूल नेशविला रोड़, मंगला देवी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड़, डालनवाला, विजय कालोनी, नेहरू कालोनी, ईसी रोड, पटेलनगर, धर्मपुर, दीपनगर सहित अन्य इलाकों में सुबह सेे लेेकर दोपहर तक जमकर वोटिंग हुई और मतदाता बडी संख्या में मतदान केन्द्रों पर अपना वोट डालने निकले। इस दौरान चकराता रोड फूलचन्द नारी शिल्प मंदिर इंटर कालेज, चिल्ड्रन एकेडमी, गुरूनानक पब्लिक बालक इंटर कालेज चुक्खूवाला व उसके आसपास के अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान इन मतदान केंद्रों पर पहले तीन घंटे में मतदान का प्रतिशत अव्वल रहा लेकिन उसके बाद मतदान में और तेजी आ गई और राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में मतदाताओं में भी काफी जोश दिखाई दिया। टिहरी लोकसभा के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने शुरुआती दौर में अपने अपने घरों से निकलकर मतदान करने पहंुचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई क्षेत्रों में दिन चढ़ने के साथ रुचि दिखाई और मतदान करने पहंुचे। वहीं सभी मतदाता काफी उत्साहित दिखाई दिये।