इन्द्रलोक विहार समिति के पदाधिकारियों को धमकी, एसएसपी से की शिकायत

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
देहरादून ,

इन्द्रलोक विहार समिति के चयनित पदाधिकारियों को धमकी देने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस अवसर पर सोसायटी के चयनित पदाधिकारियों अध्यक्ष राहुल सिंह नेगी ने बताया कि संजय तनेजा निवासी त्यागी रोड, देहरादून एवं मुकेश जोशी निवासी नत्थुवाला, देहरादून द्वारा अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए फोन पर धमकाया जा रहा है, जबकि उक्त दोनों का कॉलोनी से कोई सम्बन्ध नहीं है। उन्होंने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा गया कि इनके द्वारा संभागीय परिवहन द्वारा जारी अनुज्ञप्ति समाप्त होने के पश्चात् भी कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार से अवैध बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसे लेकर कॉलोनी वासियों के साथ कई बार व्यर्थ के विवाद हो चुके हैं, जिसके क्रम में इन दोनों व्यक्तियों द्वारा कॉलोनी समिति के अध्यक्ष पर भी हमला किया गया है एवं यह दोनों व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते रोज संजय तनेता द्वारा सांय 6 बजकर 09 मिनट पर कॉलोनी के सचिव के पति को फोन कर धमकाया गया एवं कोर्ट में घसीटने की धमकी दी गई। इनके साथ कॉलोनी के ही दो व्यक्ति इन्द्रदेव गोदियाल एवं हरीश कुमार श्रीवास्तव इनके साथ मिले हुए हैं और कॉलोनी के खिलाफ रहते हैं। इनके द्वारा ही कॉलोनी के समिति के सदस्यों के फोन नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि संजय तनेजा द्वारा कॉलोनी के गेट पर दूर एण्ड ट्रैवल का कार्यालय बनाया गया जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता है एवं शाम के समय अनेके व्यक्ति शराब पीकर घूमते रहते हैं जिस कारण कॉलोनी का वातावरण असुरक्षित हो रखा है। उक्त मामले को संज्ञान में लेकर इन दोषी लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *