विकासनगर के आपदा प्रभावितों को समुचित मुआवजा देने की मांग

देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण प्राकृतिक आपदा से विकासनगर क्षेत्र के जाखन गांव में हुए भारी नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए दैवीय आपदा प्रभावितों को समुचित मुआवजा दिये जाने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों का उचित विस्थापन किये जाने की राज्य सरकार से मांग की है। इस दौरान करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बरसात से राज्य के कई जनपदों में निजी एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जाखन गांव में हुए भारी भू स्खलन की चेतावनी के अनुरूप आने वाले दिनों में होने वाली भारी बरसात में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जानमाल की सुरक्षा का खतरा बना हुआ है जिसके लिए समुचित कदम उठाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्र के लोगों के उचित विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को किराये के रूप में दी जा रही मात्र 400 हजार रूपये की राशि बहुत कम है इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वैज्ञानिक सर्वे से स्पष्ट हो चुका है कि यह क्षेत्र एक्टिव जोन में शामिल है तथा यह क्षेत्र रहने लायक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *