टिकट न मिलने पर सांसद ने खाया जहर, अस्पताल में मौत – uttarakhandawaaz.in

टिकट न मिलने पर सांसद ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

देहरादून ,

देश में संसदीय चुनाव से पहले तमिलनाडु के मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (MDMK) को बड़ा झटका लगा है. एमडीएमके सासंद ए गणेशमूर्ति का निधन हो गया. आज सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गयी। तीन दिन पहले उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिस पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी मृत्यु हो गई।

इरोड से लोकसभा सांसद ७४ वर्षीय गणेशमूर्ति को इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिला. जिसके बाद वो अवसाद में चले गए।
बीते रविवार को उन्होंने कीटनाशक ( सल्फास) पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गयी। उन्हें कोयंबटूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज सुबह लगभग 5 बजे उनकी तबियत बिगड़ी और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *