टिहरी से ही भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने भी किया नामांकन
देहरादून ,
टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने आज शक्ति प्रदर्शन करते हुए राजधानी की सड़कों पर रैली निकालकर कचहरी पहुंचे और शहीदों को नमन कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान रैली व रोड़ शो के चलते राजधानी में जबरदस्त जाम लगा रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। इस दौरान पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी और बाद में जाम को खुलवाया। यहां टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां पर एक सभा को संबोधित किया गया गया और भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार पर कांग्रेसी जमकर बरसे। इस अवसर पर वहां से ढोल की थाप पर और नारेबाजी के साथ समर्थक रैली मे चल रहे थे। इस दौरान जन सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर रैली कांग्रेस भवन से आरंभ होकर एस्ले हाॅल चैक, गांधी पार्क राजपुर रोड, घंटाघर, दर्शनलाल चैक होते हुए दून अस्पताल से कचहरी पहंची और वहां पर शहीद पहुंचे स्थल जाकर शहीदों को नमन किया और फिर अपना नामांकन कियाटिहरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पाटी की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज शक्ति प्रदर्शन करते हुए राजधानी की सड़कों पर रोड शो निकालकर कचहरी पहुंची और अपना नामांकन किया और इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही और इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय एवं मुख्य चुनावी कार्यालय में इकटठा हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नामांकन के दौरान रोड़ शो निकाला और यह रोड़ शो राजपुर रोड, गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड़ होते हुए कचहरी पहंचा और जहां पर मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने अपना नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगें और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा के सांसद एवं प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई भी दी। उन्हेांने कहा कि कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार का उत्साह और टिहरी लोकसभा के सभी जनपदों एवं विधानसभा के द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का इस नामांकन रैली में समागम रहा। उन्होंने कहा कि जिससे यह नजर आता है कि आने वाले चुनाव में टिहरी लोकसभा पांच लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज कराएगी।