देहरादून,
उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने जैसे ही मुख्यमंत्री आवास कूच किया तो पुलिस ने परेड ग्राउंड व सुभाष रोड पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। यहां विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति किये जाने सहित अनेकों मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार के नेतृत्व में परेड ग्राउंड के पास इकटठा हुए और वहां से अपनी मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच करने लगे तो पुलिस ने सुभाष रोड के पास चारों ओर से बैरीकैडिंग लगाकर मुख्यमंत्री आवास जाने वाले मार्ग को बंद दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है और जिन भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम लंबित है जारी नहीं किये जा रहे है और जिसके कारण नियुक्तियों का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कोरी घोषणायें की जा रही है और उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 387 पदों पर बटिंग लिस्टी किया जाये, 1550 पदों तत्काल विज्ञापन जारी किए जाएं तथा सभी बहुल संवर्ग भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची जारी की जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, व्यायाम शिक्षक, प्रवक्ता माध्यमिक शिक्षा एवं पाॅलीटेक्निक प्रवक्ता के पदों पर तत्काल भर्ती विज्ञापन जारी करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि ऊर्जा निगामें में जेई एवं टीजी 2 का भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है और आचार संहिता से पूर्व ही अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान की जाये और यूकेपीएससी, यूकेएसएसएससी द्वारा शेष परीक्षा परिणाम एवं नये विज्ञापन तत्काल जारी किया जाये और विभिन्न विभागों में रिक्त पडे 65 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाये और कोविड 19 महामारी के दौरान सेवायें दे चुके कामगारों, बेरोजगारों को पुनः नियुक्तियां प्रदान करने की आवश्यकता है और प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में एपीआई पद्धति को हटाकर लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाये। इस अवसर पर प्रदेश भर से आये सैकड़ों युवा बेरोजगार मौजूद रहे।