26 लाख़ की स्मैक के साथ नशा तस्कर को थाना मंगलौर, हरिद्वार क्षेत्र से किया गिरफ़्तार

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एस टी एफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही

पकड़े गए नशा तस्कर से 257 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून ,

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त जान आलम पुत्र शमीम निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 257 ग्राम स्मैक के साथ कार संख्या UK 14J 4548 स्विफ्ट dezire को पुलिस टीम द्वारा कब्जे लेकर मादक पदार्थ परिवहन करने के कारण गिरफ़्तार किया गया।

पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक रामपुर उत्तरप्रदेश से लेकर आए था जिसको वह थाना भगवानपुर तथा देहरादून में अपने पैडलरो के माध्यम से बेचता है । इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।

*बरामदगी का विवरण*
257 ग्राम अवैध स्मैक

 

*अभियुक्तगणों का नाम*
1.*जान आलम पुत्र शमीम निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त को पूर्व में वर्ष 2022 मे stf द्वारा थाना श्यामपुर से 95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *