25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का होगा शुभारंभ /10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित – uttarakhandawaaz.in

25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का होगा शुभारंभ /10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित

देहरादून ,

ग्रीष्मकालीन सत्र के प्रारंभ होते ही प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड राज्य में लाखों पर्यटकों का आवागमन शुरू हो जाता है। इसके साथ ही यात्रा हेतु देश-विदेश से लाखों श्रृद्धालु भी राज्य में यात्रा के लिए आने लगते हैं। आने वाले यात्रियों के लिए इस वर्ष श्री हेमकुण्ट साहिब जी के कपाट खोलने के संबंध में गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा जी ने मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी जी से मुलाकात की। इस भेंट में, वार्तालाप के पश्चात् निर्णय लिया गया कि श्री हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा दिनांक 25 मई 2024 को आरंभ कर दी जाएगी तथा 10 अक्टूबर 2024 को यात्रा समाप्ति होगी।
मुख्य सचिव महोदया ने यात्रा की तैयारी एवं आने वाले यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रशासन के साथ मिलकर गुरूद्वारा ट्रस्ट को सहयोग करने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया। बिन्द्रा जी ने गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर मुख्य सचिव का धन्यवाद किया तथा आगामी यात्रा हेतु सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए श्री हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा निर्विघ्न सफल बनाने की कामना की। साथ ही उन्होंने आने वाले यात्रियों से भी अनुरोध किया कि वे समय से यात्रा पर आने की योजना बनाएं तथा गुरुद्वारा ट्रस्ट एवं प्रशासन द्वारा यात्रा अवधि के दौरान समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *