हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत भेल क्षेत्र में चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले लुटेरों को पीड़ित ने आज लोगों की मदद से हरकी पैड़ी क्षेत्र से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लुटेरों से पीड़ित से लूटा गया मोबाइल और चाकू बरमाद कर लिया। रानीपुर पुलिस ने दोनों मोबाइल लुटेरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि अमित कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी क्वाटर नम्बर ए-156 टाईप-2 सेक्टर 01 भेल रानीपुर हरिद्वार ने 17 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि 16 फरवरी को भेल क्षे= स्थित गांधाी पार्क सेक्टर-01 में दो अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पीड़ित अमित आज हरकी पौड़ी गया हुआ था, इसी दौरान उसके द्वारा वहां पर टहलते दोनों लुटेरों को पहचान का लोगों की मदद से दबोच लिया। सूचना पर हरकी पैड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लुटेरों को उनके हवाले कर दिया। चूंकि मामला कोतवाली रानीपुर का होने के कारण हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने दोनों लूटेरों को रानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से पीड़ित से लूटा गया मोबाइल और चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने अपना नाम शंशाक डबराल पुत्र स्व. सुभाष डबराल निवासी ग्राम थलीसैण पौड़ी गढवाल हाल सुभाष घाट हरकी पैड़ी हरिद्वार और अभिषेक पुत्र स्व. हरीनारायण निवासी सुभाष घाट हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
