सीएम धामी की हरिद्वार को सौगात, 1168 करोड़ से अधिक लागत की 158 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास – uttarakhandawaaz.in

सीएम धामी की हरिद्वार को सौगात, 1168 करोड़ से अधिक लागत की 158 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन

आधुनिक विधि से मधुमक्खी के छत्ते से शहद भी निकाला

देहरादून ,

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में सम्मिलित होकर ₹1168 करोड़ से अधिक लागत की 158 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके उपरांत देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन-अर्चन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

इस दौरान विभिन्न विभागीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। मातृशक्ति के साथ मिट्टी के बर्तन और उन पर कलाकृतियों का निर्माण किया। साथ ही मौन पालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आधुनिक विधि से मधुमक्खी के छत्ते से शहद भी निकाला।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को कौशल सम्पन्न एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश की मातृशक्ति आज स्वरोजगार से जुड़कर राज्य की आर्थिकी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मातृशक्ति के उत्थान हेतु हमारी सरकार सतत क्रियाशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *