पुलिस द्वारा संदिग्ध बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने जंगल में पुलिस पर किए फायर – uttarakhandawaaz.in

पुलिस द्वारा संदिग्ध बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने जंगल में पुलिस पर किए फायर

रानी पोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाश पुलिस देखकर चेकिंग प्वाइंट से हुआ फरार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग ,बदमाश के पैर पर गोली लगी

उपचार के लिए तत्काल बदमाश को जॉली ग्रांट हॉस्पिटल भर्ती कराया गय

एसएसपी देहरादून मौके के लिए रवाना

देहरादून ,

रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल को वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा पुलिस के सामने वाहन ना रोककर तेजी से वापस भोगपुर थानों वाली रोड पर वाहन को लेकर भाग गया, उक्त संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश हेतु रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को उक्त वाहन व वाहन चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई।

सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड जंगल मैं वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, व जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई, जिसमें एक गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है, एसएसपी देहरादून तत्काल मौके के लिए रवाना हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *