दून पुलिस द्वारा दो ड्रोन के माध्यम से शहर के चप्पे चप्पे पर रखी जा रही सतर्क निगरानी – uttarakhandawaaz.in

दून पुलिस द्वारा दो ड्रोन के माध्यम से शहर के चप्पे चप्पे पर रखी जा रही सतर्क निगरानी

यातायात नियमों का उल्लंघन व अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस के flying HAWK की कड़ी कार्यवाही जारी

ड्रोन द्वारा ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों व अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का लोगों पर दिखने लगा है असर,

विदाउट हेलमेट ,ट्रिपल राइडिंग, स्टॉप लाइन, नो पार्किंग वायलेशन , व अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में आ रहा सुधार 

देहरादून ,

यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रोन के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो तथा सडकों पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात के सुचारू संचालन को बाधित करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध आपरेशन फ्लाइंग हॉक कार्यवाही की जा रही है। अब तक ड्रोन की सहायता से की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

यातायात के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करने के सम्बन्ध में दी सूचनाओं की संख्या*: 2118

*अतिक्रमण के सम्बन्ध कें ड्रोन द्वारा प्रदान की गई सूचनाओं की संख्या:* 540

*ड्रोन द्वारा यातायात नियमां का उल्लंघन करने के सम्बन्ध में किये गये चालानों की संख्या:* 1221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *