लक्सर क्षेत्र से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

लक्सर क्षेत्र से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतवाली लक्सर पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर के अनुसार बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल को अलग-अलग स्थानों से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबोचे गये दोनों स्मैक तस्करों से कुल 11.63 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम दानिश पुत्र युसफू निवासी कुंहारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार और फरमान पुत्र इमरान निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कुंहारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *