मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय – uttarakhandawaaz.in

मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

हायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमन्य, अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहन भत्ते में भी बदलाव
वैयक्तिक सहायक सवर्ग में 4800 का पे स्केल मिलेगा
पशु चिकित्सा सेवा नियमावली मंे संशोधन, मत्स्य विभाग में जलाशयों की नीलामी अब 10 साल के लिए होगी
देहरादून ,

प्रदेश के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये। यहां सचिवालय में मुख्य सचिव एसएस संधू ने कैबिनेट में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमन्य किया गया है और अब चार हजार मिलेंगे। वहीं अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहन भत्ते मे भी बदलाव किये गये हैं। उन्होंने बताया कि चाइल्ड केयर लीव मे अब दो साल में 100  प्रतिशत वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में वैयक्तिक सहायक सवर्ग में 4800 का पे स्केल मिलेगा और खनन विभाग में ड्रेर्जिंग को लेकर हुआ फैसला हुआ है और फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी होगी और ताकि कोई ज्यादा खनन ना कर सके। उन्होंने बताया कि खनन विभाग में फैसला और सात अतिरिक्त पदों को लेकर हर जिले में एक डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून पुरानी जेल परिसर मे बार संगठन को पांच बीघा जमीन 30 साल के लिए लीज मे दिया गया। पशु चिकित्सा सेवा नियमावली मंे संशोधन किया गया है और मत्स्य विभाग मे जलाशयों की नीलामी अब 10 साल के लिए होगी। खेल विभाग मंे अब खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण के लिए विधानसभा मंे विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में साहसिक पर्यटन मे विषय विशेषज्ञ के पद को लेकर अब नियमों मे शिथिलिकरण दिया जाएगा और जादूग गाँव मे वाइब्रेट विलेज योजना के तहत अब वहां के स्थानीय निवासियों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित करेगी और स्थानीय लोग पलायन कर गए थे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग मंे लखवाड ब्यासी योजना मंे छोटे काम स्थानीय लोग लोकल सोसाइटी के माध्यम से कर सकेंगे और 10 लाख तक का बजट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *