“डीएसपी” को हरियाणा से उठा लाई दून पुलिस, रिलायंस डकैती में थी भागीदारी – uttarakhandawaaz.in

“डीएसपी” को हरियाणा से उठा लाई दून पुलिस, रिलायंस डकैती में थी भागीदारी

महाराष्ट्र पुलिस तलाश रही थी महीनों से, दूं पुलिस ने दर्द पहुंचा

डीएसपी बताकर ज्वेलरी शोरूम में घुसते थे गैंग के सदस्य

सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से किया गिरफ्तार

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था अभियुक्त

देहरादून ,

सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा आज यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

बता दे की विभिन्न मामलों में महाराष्ट्र पुलिस अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को तलाश रही थी लेकिन उसे गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी देहरादून पुलिस के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *