रिश्वतखोरी में दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, टीम को देख हुआ फरार

देहरादून ,

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत विजिलेंस ने हरिद्वार में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए हल्की कार्रवाई के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

दरोगा द्वारा बार बार रिश्वत मांगने से परेशान व्यक्ति की शिकायत पर उत्तराखंड में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले पर विजिलेंस ने इस बार अपने ही महकमे के दरोगा पर कार्रवाई की है।

आज जब ट्रैपिंग के दौरान हरिद्वार के बहदराबाद स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज को विजिलेंस ने पैसे लेते हुवे पकड़ना चाहा, तो स्तिथि को भांपते हुवे दरोगा ने विजिलेंस को आते देख रिश्वत की रकम पीआरडी जवान को सौंप कर फरार हो गया।

विजिलेंस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य अभियुक्त बनाते हुए दरोगा की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *