कांग्रेस ने की राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर किए गए दावों की आलोचना

सीएम धामी वाकई उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते तो मुख्यमंत्री बनते ही लोकायुक्त का गठन कर देतेः गरिमा
देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य सरकार के पिछले दिनों भ्रष्टाचार को लेकर किए गए दावों को उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने जमकर आलोचना की है। यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाकई उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते तो मुख्यमंत्री बनते ही लोकायुक्त का गठन कर देते, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस अवसर पर दसौनी ने कहा की जो प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के जो बड़े-बड़े दावे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बताएं कि विधानसभा बैक डोर नियुक्ति प्रकरण में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा क्यों डाला गया और विभागीय मंत्री पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई है। गरिमा दसौनी ने कहा की रानीखेत के भाजपा विधायक का अधिकारियों के साथ सांठ गांठ से उद्यान विभाग में करोड़ों के घोटाले को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों की खरीद में गड़बड़ियां पाई गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में एक ही दिन में वर्कआर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पौधे लाना दिखाया है। उन्होंने कहा कि जिसका भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में वित्तीय व अन्य गड़बड़ियों की सीबीआई या फिर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की बात उच्च न्यायालय द्वारा कही गई तो राज्य सरकार बताएं कि विभाग अब विधायक और अधिकारियों को बचाने के लिए उच्च न्यायालय के सीबीआई जांच के आदेशों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्यों राज्य सरकार सीबीआई जांच कर दूध का दूध पानी का पानी नहीं हो जाने देना चाहती है। इस अवसर पर दसौनी ने कहा कि प्रदेश का बहुचर्चित दरोगा भर्ती घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। उन्होंने कहा कि सवाल उठ रहे हैं कि जांच बढ़ नहीं रही या बढ़ाई नहीं जा रही है और नये निदेशक के कार्यभार संभालने के बाद अभी तक इस घोटाले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *