आखिरकार काबुल हाउस को जेसीबी व बुलडोजर से पूरी तरह ढहाया – uttarakhandawaaz.in

आखिरकार काबुल हाउस को जेसीबी व बुलडोजर से पूरी तरह ढहाया

देहरादून ,

प्रदेश की राजधानी दून के ईसी रोड स्थित काबुल हाउस (शत्रु सम्पत्ति) को आखिरकार प्रशासन ने जेसीबी व बुलडोजर से वहां पर बने पुराने मकानों को ढहा दिया गया। इस दौरान वहां पर कुछ लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर प्रशासन की टीम ने सुबह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कार्यवाही को अन्जाम दिया। इस अवसर पर देहरादून की डीएम डा. सोनिका द्वारा दिये गये आदेश के बाद प्रशासन द्वारा दो नवम्बर को ईसी रोड स्थित काबूल हाउस पहुंच कर उसमंे निवास करने वाले 16 परिवारों को इस परिसर को खाली करने को कहा था जिसके बाद कुछ लोगों जबरदस्त विरोध के बाद काबुल हाउस को खाली कर दिया था। वहीं आठ अवैध कब्जेदार काबुल हाउस खाली कराने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गये थे जिस पर न्यायालय ने उन्हें फौरी तौर पर राहत देते हुए उन्हे खाली करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी। यहां अब समय पूरा होने से पहले ही सभी परिवार वहां से कब्जा छोड़कर चले गये थे और इसके बाद आज सुबह प्रशासन की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहंुची और काबुल हाउस को तोडने की कार्यवाही शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *