श्रमिकों को बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू, एक एक कर निकाले जा रहे हैं मजदूर – uttarakhandawaaz.in

श्रमिकों को बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू, एक एक कर निकाले जा रहे हैं मजदूर

अब तक निकाले गए नौ मजदूर ,सभी सुरक्षित, सीएम लगातार कर रहे मॉनिटरिंग ,

टनल में ही बनाई गई अस्थाई शय्या चिकित्सा व्यवस्था

उत्तरकाशी ,

दीवाली के दिन 12 नवम्बर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे सभी सभी 41 श्रमिकों को आज मंगलवार को कई दिनों की बहुआयामी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहे। मजदूरों का आज खुली हवा में सांस लेने के साथ ही बेचैनी से प्रतीक्षा कर रहे अपने परिजनों से आ मिलना एक अत्यन्त भावुक क्षण था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बी. के. सिंह ने मुक्त हुए श्रमिकों का  फूल मलाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंगलवार सांय 7 बजकर 12 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल बी. के. सिंह ने सुरंग में प्रवेश किया और ठीक 7 बजकर 22 मिनट पर दोनों ही प्रसन्नचित मुद्रा में बाहर आ गये। थोड़ी देर में आगर मशीन के चालक ने बाहर आकर बताया कि रेट माइनर द्वारा खुदाई का काम पूरा हो गया है और एनडीआरएफ एक्टशन में आ गयी है और उनके पांच कमाडी पाइप से सुरंग में स्टेचर सहित घुस चुके हैं। 8 बजकर 7 मिनट ता 10 मजदुर बहार निकल लिए गए थे। सबसे पहले निकले दोनों ही झरखंड के हैं। इन जदूरों का सुरंग के अंदर बने मडिकल कैंप में मेडिकल परीक्षण किया गया। इस तरह मजदूरों का सुरक्षित निकलना शुरू हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *