गुजरात के टूर गाइड ने पंखे से लटकर दी जान

हरिद्वार ,

कोतवाली नगर क्षेत्र में गुजरात के टूर गाइड ने पंखे से लटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लोगों से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन गाइड के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। चर्चा है कि गाइड के मैच में सट्टा हारने के बाद सुसाइड किया। पुलिस के अनुसार कल्पेश भाई चैहान पुत्र गोविंद भाई उम्र 35 वर्ष निवासी डेरी रोड गोविंदानगर पुलिस स्टेशन पालमपुर जिला बनास्काठा गुजरात पेशे से टूर गाइड था। जोकि 18 नवंबर को वह यात्रियों के समूह को लेकर हरिद्वार पहुंचा था और यात्रियों को लेकर उत्तरी हरिद्वार में एक होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कमरे में जाने के बाद दोपहर तक उसके बाहर न निकलने पर साथ आए यात्रियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। संदेह होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो शव पंखे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना के सम्बंध में गाइड के साथ आये लोगों समेत होटल कर्मियों से जानकारी ली। लेकिन गाइड के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका और ना ही कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। वहीं चर्चा है कि गाइड के क्रिकेट मैच में सट्टा हारने के बाद आत्महत्या की है। नगर कोतवाली के एसएसआई सत्येंद्र बुटोला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मैच में सट्टा हारने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई, परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *