मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सील किए अवैध निर्माण

मसूरी,

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण को लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है जिसके तहत मसूरी शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाया जा रहा है और अवैध निर्माणों को सील किया जा रहा है इसी कड़ी में आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी में चल रहे अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा आज बडूखेत हाथी पांव रोड पर चल रहे अवैध निर्माण को सील किया गया इससे पहले अवैध निर्माणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उसके बाद भी अवैध निर्माण बंद नहीं किया गया और लगातार निर्माण जारी रखा जिसके बाद प्राधिकरण की टीम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई वहीं वेवरली चौक पर बने अवैध होटल को भी प्राधिकरण की टीम द्वारा सील कर दिया गया इसके बाद प्राधिकरण की टीम द्वारा कैंपटी रोड पर खुराना स्टेट में चल रहे दो अवैध निर्माणों को सील किया गया जिससे अवैध निर्माणकारियों में हड़कंप मच गया है बताते चलें कि इन दिनों कई स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था जिसके बाद प्राधिकरण की टीम द्वारा आज बहुत बड़ी कार्रवाई की गई और चार अवैध निर्माण को सील किया गया इस दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज कनिष्ठ सहायक अभियंता मनवीर सिंह चौहान संजीव कुमार आदि द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *