मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में किए श्री हरि चंद देवता के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में किए श्री हरि चंद देवता के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव खुरखोला, पिथौरागढ़ स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी पैतृक भूमि पर आकर ईष्ट देवता के दर्शन करने से मन को असीम शांति एवं आत्मीयता की अनुभूति होती है। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपराएं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान और शक्ति हैं।

उन्होंने प्रार्थना की कि श्री हरि चंद देवता की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *