नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65.40 लाख रुपये की स्मैक बरामद – uttarakhandawaaz.in

नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65.40 लाख रुपये की स्मैक बरामद

लालकुआं में 218.04 ग्राम अवैध स्मैक के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार, कार सीज

देहरादून ,

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान UP24-H-4787 नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से नदीम खान उर्फ गंजा (36) पुत्र शकील खान और मोहम्मद शफीक उर्फ शफी (51) पुत्र मोहम्मद बल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक चालक है। दोनों आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले में कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस धारा 29 के तहत भी जांच कर रही है और आरोपियों के माध्यम से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *