28 अक्टूबर से पहले होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, जल्द होगा स्थान और तारीख पर निर्णय: सीएम धामी – uttarakhandawaaz.in

28 अक्टूबर से पहले होगा उत्तराखंड विधानसभा सत्र, जल्द होगा स्थान और तारीख पर निर्णय: सीएम धामी

गैरसैंण में सत्र कराने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा—कैबिनेट बैठक के बाद लिया जाएगा निर्णय

देहरादून ,

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 28 अक्टूबर से पहले विधानसभा सत्र आयोजित किया जाना है और जल्द ही इसकी तारीख एवं स्थान को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विधानसभा सत्र को लेकर गैरसैंण में आयोजन की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। हालांकि, सत्र कहां आयोजित होगा, इस पर अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 28 अक्टूबर तक विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाना है। इस संबंध में जल्द बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित है और उसके बाद सत्र को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, सत्र के गैरसैंण में आयोजित होने को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। गैरसैंण में विधानसभा सत्र होने की स्थिति में इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर भी संबंधित विभागों को सक्रिय होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *