आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना – uttarakhandawaaz.in

आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की समग्र पद्धति भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद एवं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। आज विश्वभर में आयुर्वेद के प्रति लोगों की रुचि और विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए इसके सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *