देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दौरान देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात दी।
इस अवसर पर ₹172.78 करोड़ की लागत से बनने वाली 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि ₹46.50 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
कुल ₹219.29 करोड़ की इन 51 विकास परियोजनाओं के माध्यम से जनपद में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, जनसुविधाओं का विस्तार करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।