योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी शुभकामनाएं

देहरादून ,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है।

उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में योग तनाव को कम करने, मानसिक शांति प्रदान करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी आयु वर्ग के लोगों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों का सामना करने के लिए योग को अपनाएं और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित करे, तो स्वस्थ, जागरूक और खुशहाल भारत के निर्माण का संकल्प आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *