देहरादून,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात उपनिरीक्षक (उनि.) महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज, पित्थूवाला, देहरादून में नियुक्त स्टाफ के साथ मारपीट तथा उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना सामने आई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग के अनुसार, संबंधित अधिकारी पर पद की गरिमा के अनुरूप आचरण न करने, शिक्षण संस्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता तथा मारपीट करने के आरोप हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई की गई है।
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अमर्यादित व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।