राजकीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजित करने पर DIT यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून ,
DIT University के प्रबंधन के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने अभियोग दर्ज किया है। मामला राजकीय शोक के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने से जुड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। इस दौरान निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड द्वारा 19 मई 2026 को जारी आदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाई गई थी।

इसके बावजूद आरोप है कि राजपुर क्षेत्र स्थित DIT University प्रबंधन ने 19 मई की शाम अपने परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। मामले की जानकारी मिलने पर दून पुलिस ने इसे सरकारी निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना राजपुर में विश्वविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *