राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी

 हरिद्वार ,

Bhuvan Chandra Khanduri को मंगलवार को Khadkhadi Cremation Ground में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे विषयों को आगे बढ़ाने में खंडूड़ी का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में खंडूड़ी जी ने शुचिता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें खंडूड़ी जी के साथ काम करने का अवसर मिला और उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।

अंतिम संस्कार में Bhagat Singh Koshyari, Vijay Bahuguna, Ramesh Pokhriyal Nishank और Trivendra Singh Rawat सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संत समाज से Ravindra Puri, Swami Kailashanand और Swami Brahmaswaroop Brahmachari सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने भी दिवंगत आत्मा को अंतिम सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *