मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर हुआ मंथन

देहरादून,

पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ओबीसी वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की नियमित समीक्षा, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया that उत्तराखंड में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं और राज्य सरकार इनके विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियों और बजट में गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव बीड़ा, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंककुमार नायक एवं भीम सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकसभा के संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *