राजपुर में रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामला: फरार अभियुक्त वैभव कुमार गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – uttarakhandawaaz.in

राजपुर में रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामला: फरार अभियुक्त वैभव कुमार गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून ,

Rajpur क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं में माननीय न्यायालय से रिमांड भी मिल चुका है।

बताया गया कि 30 मार्च की सुबह Johri Gaon में हुई फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे मुकेश कुमार जोशी को गोली लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 9 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में
रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार,
मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मोहम्मद सगीर,
संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह,
आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी,
आदेश गिरी,
समीर चौधरी,
मोहित अरोड़ा,
शांतनु त्यागी तथा
काविश हुसैन त्यागी शामिल हैं।

घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त वैभव कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी और पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में 05 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी का हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *